{"_id":"3719b7fa7d67d74fb206b83757f14f00","slug":"theft-in-five-flat-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे में पांच फ्लैटों में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधे घंटे में पांच फ्लैटों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 08 May 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीसी स्थित रेल विहार में आधे घंटे के अंदर चोरों ने पांच फ्लैटों में वारदात को अंजाम दिया और लाखों का सामन व नगदी चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
हालांकि, सोसाइटी गेट पर रखे रजिस्टर में किसी अज्ञात की एंट्री नहीं है। ऐसे में पुलिस भी भितरघात की आशंका जता रही है। बहरहाल, एमडीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ये वारदातें सुबह साढ़े 11 से 12 बजे के बीच हुई। जी ब्लॉक के दूसरे और तीसरे फ्लोर के चार फ्लैट व दूसरे ब्लॉक में एक फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का मुआयना कर सैंपल लिए।
विज्ञापन
पिछले दिनों सेक्टर-2 में पार्षद ममता मित्तल के घर सहित पांच घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया था, लेकिन सफलता सिर्फ दो ही जगह मिली। कुछ दिन पहले सेक्टर-6 में भी पांच घरों में एक ही रात वारदात हुई थी।