{"_id":"4c61535ba4ed07b95c2bb79f52d70e20","slug":"theft-in-7-home-in-chandigharh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक घंटे में सात घरों के ताले तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने एक घंटे में सात घरों के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 में रविवार तड़के सात घरों के ताले टूटने की वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। एक साथ इतने घरों में चोरियों से लोगों में असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे में ही बेखौफ चोरों ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। सिर्फ तीन घरों से ही चोरों ने नकदी और गहने उड़ाए हैं, जबकि बाकी के घरों में उनके हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस अब मामला दर्ज कर चोरों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
प्रभात फेरी पर गया था परिवार
मकान नंबर 6261-ए के साधु राम ने बताया कि सुबह करीब उनका पूरा परिवार प्रभा त फेरी में गया हुआ था और जब छह बजे वे वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर से तीन सोने की अंगूठियां, चांदी के कंगन और पांच हजार रुपये चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
शादी में था परिवार
मकान नंबर 6235-ए में रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि उनका पूरा परिवार सहारनपुर शादी में गया था। रविवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई। चोर उनके घर से अलमारी तोड़कर चार सोने की अंगूठियां, दो कानों की बालियां और 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर गुरु की दो गुल्लकों को तोड़कर भी पैसे ले गए।
प्रभात फेरी से लौटी तो चोर सामने खड़ा था
मकान नंबर 6408 में रहने वाली बुजुर्ग महिला गुरजीत कौर ने बताया कि वह भी प्रभात फेरी के लिए गई हुई थी। जब वह लौटी तो देखा घर का दरवाजा खुला है जबकि वह ताला लगाकर गई थी। जैसे ही वह अंदर घुसी तो एक चोर उसके सामने खड़ा था।
महिला ने चोर को पकड़ने की कोशिश की पर वह धक्का मारकर भाग निकला। घर से चार हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चोरी हुआ है। महिला के अनुसार अगर चोर सामने आए तो वह उसे आसानी से पहचान लेगी। बाकि के चार और घरों के ताले टूटे पर उन घरों से किसी सामान की चोरी होने की खबर नहीं है।
रातभर फुल साउंड में चलते रहे भजन
लोगों का आरोप है कि शनिवार रात को मोहल्ले में जागरण था और पूरी रात फुल साउंड में भजन चलते रहे। कोई पीसीआर या पुलिस वाला इसे बंद करवाने नहीं आया। इससे ही पता चलता है कि इलाके में कितनी पुलिस की गश्त रहती है। वहीं सेक्टर-56 के पल्सौरा चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह का कहना है कि चोरी के मामले दर्ज कर लिए हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।