3 नाबालिगों ने की थी बुड़ैल के 2 घरों में चोरी, काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बुड़ैल के दो घरों में चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को काबू किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़कों से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। सेक्टर-45 पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि इन नाबालिगों ने बीते दिनों में दो घरों से चोरी की थी। आरोपियों से लाखों रुपये के आभूषण और एक टैबलेट बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक में काम करने वाले और बुड़ैल में किराए पर रहने वाले सारवन अली के घर से लेनोवो का एक टैबलेट चोरी हुआ था। पीड़ित ने चौकी में चोरी की शिकायत दी थी। इसी तरह बुड़ैल के ही गुरमीत सिंह के घर में भी चोरी हुई थी। गुरमीत के घर से गहने और अन्य सामान चोरी हुआ था। पुलिस का कहना है कि इन दोनों घरों में जो सामान चोरी हुआ था, उसमें से काफी सामान नाबालिगों से बरामद हो गया है।