फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft, Chandigarh Theft, Sector 23 Theft

कार में आए चोर, शोरूम का ताला तोड़ उड़ा ले गए लाखों रूपए

Tue, 13 Sep 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Theft, Chandigarh Theft, Sector 23 Theft
Sector-23 Theft - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-23 के एक करियाना स्टोर से सोमवार तड़के चोर शटर तोड़कर करीब एक लाख रुपये की नगदी चुराकर ले गए। शोरूम में लगे सीसीटवी फुटेज में तीनों चोर नजर आ रहे हैं। वहीं हल्लोमाजरा में भी एक घर से चोर लाखों की नगदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-23 के शोरूम मालिक दीपक बत्तरा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4:50 बजे उनके शोरूम नंबर 23 में चोरी हो गई। सुबह उन्हें मार्केट के चौकीदार का फोन आया कि शटर का ताला खुला पड़ा है और ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचकर दीपक ने देखा कि कैश काउंटर को तोड़कर चोर नगदी लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पाया कि तीन युवक एस्टीम कार में आए थे। एक चोरी के वक्त  शोरूम के बाहर खड़ा था। तो दूसरा युवक गाड़ी में बैठा रहा। 4:55 बजे तीसरा युवक दुकान में घुसा और नगदी चोरी कर फरार हो जाता है। गल्ले से करीब 95 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि पांच हजार रुपये जागरण के लिए भी इकट्ठे किए हुए थे। पुलिस को जांच में दीपक की चोरी हुई एक चेक बुक सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम के पास मिली है। सेक्टर-17 पुलिस ने दीपक बत्तरा की शिकायत पर तीन युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्लोमाजरा में घर से ज्वेलरी उड़ाई

Theft, Chandigarh Theft, Sector 23 Theft
चोरी
हल्लोमाजरा स्थित मकान नंबर 755 से भी चोर ताला तोड़कर घर से लाखों रुपये के गहने चुराकर फरार हो गए। मकान मालिक भरत सिंह ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में स्थित नीडल फैक्टरी में काम करता है। रविवार सुबह जब वह फैक्टरी से काम कर घर पर करीब 6 बजे पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा पड़ा था।

अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। भरत सिंह के अनुसार घर से एक नेकलेस, 2 जोड़ी सोने की कानों की बालियां, एक सोने की अंगूठी, सोने की चेन और करीब 5 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed