{"_id":"ae03fc84103bb79f0ac5fec773390188","slug":"theft-case-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सोया रहा परिवार, वो कर गया अपना काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सोया रहा परिवार, वो कर गया अपना काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
शहर में चोरों के खौफ और दुस्साहस का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर घर के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-31 पुलिस ने रामदरबार में ऐसी ही एक चोरी का मामला शनिवार को दर्ज किया है। शिकायतकर्ता वेद प्रकाश के मुताबिक वह रामदरबार के फेज-2 में रहता है।
वह अपने परिवार के साथ अलग कमरे में सो रहा था। चोर घर के पीछे छत से लगी सीढ़ियों से उतरकर पिछले कमरे में आया और यहां से कीमती सामान चोरी करके फरार हो गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार घर से मंगल सूत्र, तीन जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठियां, एक कैमरा और 50 हजार रुपये नकदी चोरी हुई है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें चोरी की जानकारी सुबह उठने के बाद ही हुई। मालूम हो कि अभी तक सेक्टर-22 और 23 में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन