फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft at akali leader's brother home in mohali

अकाली नेता के भाई के बंद घर से लाखों की चोरी

Fri, 26 Feb 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 26 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
theft at akali leader's brother home in mohali

मोहाली के प्राइम फेजों में शुमार फेज-4 स्थित अकाली नेता अर्जुन सिंह शेरगिल के भाई नरिंदर शेरगिल के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है।

विज्ञापन


चोर घर से 30 तोले सोने ज्वैलरी, 20 तोले चांदी की ज्वैलरी, एक कैमरा, दो एलसीडी, एक महंगी घड़ी समेत काफी सामान ले गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। थाना फेज-1 की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फेज-4 के मकान नंबर 103 स्थित घर के मालिक नरिंदर सिंह शेरगिल परिवार सहित अमृतसर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पूरी तरह बंद था। इसी बीच शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा। उन्होंने उनके पारिवारिक मेंबरों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अकाली नेता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने प्रत्येक कमरे की तसल्ली से तलाशी ली है। कमरों की आलमारियां व दीवान आदि को चोरों ने खंगाला। इसके बाद उन्हें जो भी सामान मिला वह ले गए। इसके अलावा चोर घर के बाहरी साइड में बने स्टोर से भी सामान ले गए।

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि नरिंदर शेरगिल की पत्नी तविंदर कौर पंजाब मंडी बोर्ड में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

अब सीसीटीवी चेक करेगी पुलिस
पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने का फैसला लिया है। क्योंकि पुलिस का मानना है कि चोर जहां से भी आए होंगे। कैमरे में वह जरूर कैद हुए होंगे। पुलिस जल्द ही इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर मामले की जांच करेगी।

इलाके में लगातार हो रहीं चोरियां
यह पहला मौका नहीं है जब चोरी हुई है, बल्कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले इसी फेज के मकान नंबर 848 में चोरी का मामला सामने आया था। एक युवक कमरे में घुसा गया था। वह पीजी में रहने वाले युवक का लैपटॉप चोरी कर ले गया था।


बीजेपी नेता की पत्नी को बंधक बनाकर हुई थी वारदात

कुछ महीने पहले इसी फेज में एक बीजेपी नेता के घर में चोरी हुई थी। चोर बीजेपी नेता की पत्नी को बंधक बनाकर पूरा घर साफ कर गए थे। इसके अलावा अन्य सेक्टरों में लगातार बंद घरों में चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं।

डिप्टी सीएम को लिख चुके हैं पत्र
फेज-दो स्थित एक पूर्व फौजी के घर में चौथी बार चोरी हुई थी। दुखी होकर पूर्व फौजी ने डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखा है। साथ ही मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए। लगातार चोरियां होने से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed