बच्चे से कुकर्म, नामी आर्टिस्ट जुल्फीकार अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के नामी आर्टिस्ट जुल्फीकार खान को पुलिस ने एक बच्चे से कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह गरीब बच्चों की मदद के लिए एनजीओ थिएटर एज भी चलाते हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 377 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जुल्फीकार को शनिवार रात सेक्टर-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह सेक्टर 48 मोहाली में रहते हैं। सेक्टर-24 के सरकारी स्कूल कैंपस में प्रशासन की तरफ से एनजीओ चलाने के लिए ऑफिस और इमारत अलाट है।
वर्ष 2006 से इन बच्चों का यौन शोषण
पुलिस के अनुसार उन्हें शिकायत चाइल्ड प्रोटक्शन विभाग की ओर से मिली। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने विभाग की हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी। पुलिस का कहना है चाइल्ड प्रोटक्शन विभाग के पास कई और बच्चों की भी शिकायत आई है।
शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2006 से इन बच्चों का यौन शोषण किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी मामले की जांच जारी है। अगर वे पीड़ित सामने आते हैं तो उनकी शिकायतें भी दर्ज की जाएंगी।
कोट
यह मामला काफी संगीन है। जुल्फिकार खान के खिलाफ नाबालिग से कुकर्म करने के आरोप में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
सतीष कुमार, डीएसपी, सेंट्रल