अवैध संबंध के शक में पत्नी पर सितम, सिर पर दे मारा तवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सिर पर लोहे का तवा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही कमरे के बाहर ताला लगा कर आरोपी पति भाग गया। महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर खून से लथपथ पड़ी महिला को पीजीआई में भर्ती करवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन की पांच साल पहले किशनगढ़ निवासी रोहित से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही रोहित उसकी बहन पर अवैध संबंध होने का शक करता था।
आरोप है कि रविवार रात करीब 11 बजे रोहित ने उसके पिता को फोन कर बहन को मारने की धमकी दी थी। वह जब परिवार के साथ बहन के पास पहुंचे तो कमरे पर बाहर से ताला लगा था।
कमरे को बाहर से ताला लगाकर भाग गया आरोपी
लेकिन अंदर से उसकी बहन की दर्द से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। आईटी पार्क थाना पुलिस प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए तो पीड़िता फर्श पर पड़ी थी।
उसके सिर से खून बह रहा था। कमरे में चारों तरफ दीवारों पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने तुरंत पीसीआर से महिला को पीजीआई में दाखिल करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने रोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर उसे तीन घंटे के अंदर किशनगढ़ के पास से काबू कर लिया। आईटी पार्क थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि रोहित ने कबूल किया है कि उसे पत्नी का किसी और से संबंध होने का शक था। इस कारण गुस्से में हमला कर दिया।