फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The six-year-old girl raped by neighbour in panchkula

पंचकूला: पड़ोसी ने किया छह साल की बच्ची से रेप

Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The six-year-old girl raped by neighbour in panchkula
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
पंचकूला के सेक्टर-26 में एक नाबालिग बच्चे के साथ रेप का मामला सामने आया है। पंचकूला महिला थाने की पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र छह वर्ष है। आरोपी सैर कराने के बहाने नाबालिग को अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। महिला थाना में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी ममता सौदा के अनुसार आरोपी की उम्र 37 वर्ष है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। 
विज्ञापन


ममता सौदा ने बताया कि आरोपी युवक अक्सर पीड़िता के परिवार में आता जाता था। वह बीते दिन दोपहर को नाबालिग बच्ची के घर पर पहुंचा। बच्ची के घर में उसके दादा जी थे। बच्ची के अभिभावक मजदूरी करने गए थे। ऐसे में आरोपी बच्ची के दादा जी को उसे घुमाने उसे घुमाने की बात कहकर ले गया उसके साथ रेप किया। इस बात की जानकारी अभिभावकों को तब मिली जबकि बच्ची ने घर आकर आपबीती बताई। ममता सौदा ने बताया कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला थाने की पुलिस मामले में जगह जगह छापामारी कर आरोपी के मोबाइल से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed