फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The rape with a mother of two children, had threatened to upload nude photo

दो बच्चों की मां से किया रेप, न्यूड फोटो अपलोड करने की दी धमकी

Fri, 11 Nov 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 11 Nov 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
The rape with a mother of two children, had threatened to upload nude photo
रेप - फोटो : DEMO Pics

शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दो बच्चों की विधवां मां के साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसकी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 

विज्ञापन


महिला कुछ दिनों तक चुप रही। उसके बावजूद आरोपी ने उसे धमकियां दी तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।

पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर समराला के गांव लक्खोवाल निवासी गुरप्रीत के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

किसी को बताने पर दी न्यूड फोटो अपलोड करने की धमकियां

The rape with a mother of two children, had threatened to upload nude photo

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ रह रही थी। उसकी मुलाकात आरोपी के साथ 2012 में हुई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। उसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैक मेल किया और कई बार दुराचार किया। 

पीड़ित ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि उसकी फोटो उसके पास है। अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 

जांच अधिकारी राजवंतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed