नाबालिग बेटी को चुकानी पड़ी पिता की करनी की कीमत, देखिए कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार जब उधारी का पैसा लेने ग्राहक के घर पहुंचा तो वहां उसकी बेटी अकेली थी। मौका पाकर दुकानदार ने उसे हवस का शिकार बना दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुकानदार से उधारी एक व्यक्ति को महंगी पड़ गई। दरअसल, दुकानदार युवक उसके घर पर पैसा लेने आया तो उसने वहां उसके बेटी को अकेली देखा। युवक ने उसकी बेटी को हवस का शिकार बना दिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता के मुताबिक 17 दिसंबर को वह काम पर चला गया था और उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के घर गई थी। बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान करियाना की दुकान चलाने वाला अमित घर पर आया। पीडि़ता के पिता ने उसके 1500 रुपये देने थे।
लड़की को पूछा कि उसके परिजन कहां गए हैं
घर पर आते ही अमित ने लड़की को पूछा कि उसके परिजन कहां गए हैं उन्होंने उसके रुपये देने हैं। बेटी ने कहा कि वह घर पर नहीं हैं बाद में आना। अमित को जब पता चला कि वह घर पर अकेली है तो वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने इसका विरोध दिया तो वह धमकियां देने लगा।
लड़की के मुताबिक इसके बाद अमित ने उससे दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी देकर वहां से चला गया। शाम को जब लड़की की मां घर आई तो उसने उसे गुमसुम देखा। उसने जब उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात मां को बता दी। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
एएसआइ प्रितपाल सिंह ने रविवार रात इलाके में व आरोपी के घर रेड की, लेकिन वो फरार था। सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में ही घूम रहा है और शहर छोडऩे की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।