फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The police then arrested ballyragging and debate

पुलिस से की धक्कामुक्की और बहस तो हुए गिरफ्तार

Tue, 03 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
The police then arrested ballyragging and debate
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

31 दिंसबर की रात को दो अलग अलग जगहों पर पुलिस कर्मचारियों से बहस व धक्का मुक्की करने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों वारदात सेक्टर-36 थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने विक्रांत सिंह, राजेश कुमार और करनैल सिंह को सेक्टर-43-44 के एंटी ड्रंकन नाके से गिरफ्तार किया। जबकि योगवीर सिंह, अशदीप सिंह और रोहित बस्सी को सेक्टर-35 के मार्केट की पार्किंग से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


 सेक्टर-43-44 नाके पर तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर कर्मचंद ने थाने में दी शिकायत में बताया कि नाके पर पहले कार नं. एचपी 22टी 9265 चालक विक्रांत सिंह आए और जब पुलिस ने उनको रोका तो वे पुलिस से बहस करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नाके पर राजेश कुमार भी अपनी कार नंबर सीएच01 एआर 8342 नाके पर आया और चालान होने पर पुलिस से बहस करने लगा। जब दोनों काफी देर तर नहीं माने तो दोनों को ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। 

वही करनैल सिंह की भी कार जब पुलिस ने इंपाउंड की तो उसने भी पुलिस वालों से झगड़ना शुरू कर दिया। बहस बढ़ती देख पुलिस ने करनैल सिंह को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

तीनों के खिलाफ पुलिस ने  इंस्पेक्टर कर्मचंद की शिकायत पर ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वहीं शराब के नशे में कुछ युवक सेक्टर-35 की पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे। जब वहां तैनात कांस्टेबल रजत राम उनको रोकने गया तो तीनों उससे धक्का-मुक्की व बहस करनी शुरू कर दी। 


इस दौरान उसने थाने में फोन कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया। तीनों युवक पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले है और चंडीगढ़ नववर्ष का जश्न मनाने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed