{"_id":"4875383137f33d0fb114f9a311dab1b7","slug":"the-children-had-stopped-firing-on-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग से रोका तो बच्चों पर कर दी फायरिंग! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग से रोका तो बच्चों पर कर दी फायरिंग!
अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jan 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 के पल्लवी होटल के बाहर पार्किंग के विवाद में दिल्ली के एक ज्वेलर के निजी गार्ड ने क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
यह गोली एक बच्चे के दोनों पांव के बीचोबीच से गुजर गई। गोली चलने से किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचा, लेकिन सिरफिरे गार्ड ने वहां खेल रहे दर्जनों लोगों को देख लेने की चुनौती दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि एयर पिस्टल से फायरिंग हुई और निजी गार्ड झज्जर निवासी जोगिंदर सिंह के खिलाफ सेक्टर-पांच थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मामले की छानबीन के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और सबूतों को इकट्ठा कर एफएसएल मधुबन जांच के लिए भेज दिया। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों, शिकायतकर्ता और आरोपी के बयान पर जांच जारी है।
होटल के कमरे में मिला पिस्टल और गोलियां
होटल के जिस कमरे में आरोपी गार्ड रुका था, वहां शराब की बोतलें, सिगरेट, तीन-चार लाख रुपये से भरा बैग, एक लाइसेंसी पिस्टल, उसकी 12 गोलियां और एयर पिस्टल की 30 गोलियां भी मिली हैं। पुलिस को ज्वेलर ने बताया कि नारायणगढ़ में एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। वह इसी सिलसिले में रुपये लेकर यहां पहुंचा था।
रूम में शराब की बोतलें भी मिलीं
दिल्ली निवासी आदित्य शर्मा, विक्रांत, गार्ड जोगिंदर सहित पांच युवक शनिवार रात पल्लवी होटल के ठहरने के लिए कमरा नंबर-202, 203 की बुकिंग कराई। ये सभी लोग मोहाली में अपने दोस्त के यहां लोहड़ी पर आयोजित कार्यक्रम से लौटे थे। होटल कर्मियों के मुताबिक, 30-31 दिसंबर को भी ये लोग पल्लवी होटल में रुके थे। होटल के एक कमरे में शराब की बोतलें, सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक, सोडा, पानी की बोतल, जबकि कमरा नंबर 202 में शर्ट, जींस इधर-उधर बिखरी थी।
ऐसे बढ़ा विवाद
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता प्रवेश ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे पल्लवी होटल के बाहर की पार्किंग में एक इंडिका रुकी। वहां क्रिकेट खेल रहे एक बच्चे ने जोगिंदर से कहीं और पार्किंग करने के लिए कहा। इसी पर जोगिंदर भड़क उठा और बच्चों से कहासुनी होने लगी। वह होटल के कमरे में चला गया और वापस लौटते ही गोलियां चलाने की धमकी दी। इसके बावजूद जब बच्चे नहीं माने तो फायरिंग कर दी। यह गोली बच्चे के पैरों के बीच से गुजरी और पार्किंग की फुटपाथ के नीचे के हिस्से में गोली के धुएं का काला निशान बन गया।