फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   terrorist news, jammu car hijack news, terror attack news, punjab police, delhi police, punjab

जम्मू के नंबर की कार लेकर भागे 3 आतंकी, 3 राज्य निशाने पर

Thu, 07 Apr 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
terrorist news, jammu car hijack news, terror attack news, punjab police, delhi police, punjab
पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तानी जांच टीम को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच चल रहा विवाद अभी थमा नहीं है कि फिर सीमा पार से घुसपैठ हो गई। हथियारों और गोला-बारूद से लैस तीन पाक आतंकी भारत में दाखिल हुए हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल से मिले इनपुट के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आ गई। सारे पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर की ओर से पंजाब के सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपीज को अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में तीन पाक आतंकी हैं, जिनके साथ एक स्थानीय व्यक्ति भी है। कार का नंबर जेके-01 एबी-2654 है।
विज्ञापन


इनके पास हथियार, गोला-बारूद और सुसाइड बेल्ट होने की आशंका जताई गई है। आशंका जाहिर की गई है कि ये लोग बुधवार रात जम्मू-कश्मीर में बनिहाल सुरंग से दाखिल होंगे। अलर्ट के मुताबिक इन आतंकियों का निशाना दिल्ली, गोवा या मुंबई हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने चौकसी बरतने के निर्देश दिए

terrorist news, jammu car hijack news, terror attack news, punjab police, delhi police, punjab
terrorist - फोटो : FILE
डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी चौकसी बरतें, वाहनों की चेकिंग मुस्तैदी से की जाए। पुलिस इमारतों और सैन्य संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे मॉल, मार्केट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि की सुरक्षा बढ़ाई जाए, कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही रेलवे ट्रैक पर भी नजर रखी जाए।

अलर्ट के बाद से पंजाब में चौकसी बढ़ा दी गई। वहीं, इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी भी सूचना जुटाने में लगे रहे। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में पठानकोट एयरबेस को निशाना बनाया था। जिसमें सात सैन्य कर्मी शहीद हो गए थे।

आतंकियों ने एसपी सलविंदर और एक टैक्सी ड्राइवर केवाहन छीन कर वारदात को अंजाम दिया था। हाल ही में पाकिस्तान के जांच दल इसकी जांच केलिए पठानकोट एयरबेस का दौरा भी किया था। जोकि पूरी तरह विवादों में घिर गया। पिछले साल जुलाई में पाक से आए आतंकियों ने दीनानगर में हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed