फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terror attack in gurdaspur: saga of heroism of bus driver and railway track man

इन बहादुरों को सलाम, आतंकियों से बचाई सैकड़ों की जान

Tue, 28 Jul 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Tue, 28 Jul 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
terror attack in gurdaspur: saga of heroism of bus driver and railway track man

गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के दौरान वीर जवानों के अलावा दो ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जानें बचा लीं अगर ये नहीं होते तो मृतकों की संख्या काफी बढ़ जाती। ये हैं रेलवे के चाबीमैन/ ट्रैकमैन अश्वनी कुमार लाल और पंजाब रोडवेज के बस ड्राइवर नानक चंद।

विज्ञापन


पहली घटना के अनुसार सेना की वर्दी में आधुनिक हथियारों से लैस तीन आतंकी सुबह पांच बजे गुरदासपुर के दीनानगर पहुंचे और अमृतसर-पठानकोट ट्रैक पर बम फिट किए। इसी दौरान पठानकोट-अमृतसर और जम्मूतवी-दीनानगर रेल सेक्शन पर पड़ते रेलवे पुल से गुजरती रेल पटरी पर विभिन्न जगह पांच बम पड़े देख चाबीमैन/ ट्रैकमैन अश्वनी कुमार लाल झंडी लेकर अमृतसर से आ रही पैसेंजर ट्रेन 54612 को रोकने के लिए ट्रैक पर दौड़ा।
विज्ञापन


उसने पुल से करीब 55 मीटर की दूरी पर जाकर ट्रेन को 6 बजकर 5 मिनट पर रोक लिया। अगर अश्वनी चौकस नहीं होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था और हजारों रेल मुसाफिर की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी की चौकसी के चलते रेल हादसा होने से बचा। रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के अधिकारियों ने अश्वनी कुमार को अवार्ड देने के लिए रेलवे बोर्ड दिल्ली को लिखा है।

पंजाब रोडवेज के ड्राइवर ने बस में बैठे 85 यात्रियों की जानें बचा ली

terror attack in gurdaspur: saga of heroism of bus driver and railway track man

वहीं पंजाब रोडवेज के ड्राइवर ने अपनी बहादुरी और सूझबुझ से बस में बैठे 85 यात्रियों की जानें बचा ली। दरअसल जब रेलवे ट्रैक पर बम बिछाने के बाद आतंकियों ने दीनानगर से जम्मू जा रही एक बस को निशाना बनाया। पंजाब रोडवेज की बस जब वहां से गुजर रही थी तो आतंक‌ियों ने गोल‌ियां बरसानी शुरु कर दी।

अचानक बस पर हुए हमले से बस में बैठी सवार‌ियां सकते में आ गई। बस पर हुए इस हमले में लगभग तीन लोग घायल भी हुए, लेक‌िन बस ड्राइवर नानक चंद ने अपना साहस नहीं खोया और बस को पूरी गत‌ि से आतंक‌ियों के बीच से न‌िकल ले गए और बस में सवार 85 यात्रियों की जानें बचा लीं। पंजाब रोडवेज की ये बस जंड‌ियाल से चंड़ीगढ़ जा रही थी। यह घटना सुबह 5:30 की है।

ड्राइवर नानक चंद ने बताया कि आतंक‌ियों ने सबसे पहले गोली उस पर ही चलाई थी लेक‌िन गोली उसे नहीं लगी। जैसे ही आतंकी ने दूसरा फायर ठोंका उसने  होश‌ियारी द‌िखाते हुए आंतकी को टक्कर मार दी। ज‌िससे आंतकी ग‌िर गया और वे गाड़ी को न‌िकाल ले गए।

इसके बाद नानक चंद ने घायलों को गुरुदासपुर के आस्पताल में भर्ती करवाया और हमले की जानकारी स्थानीय पुल‌िस को दी। अगर बस पर आतंक‌ियों को कब्जा हो जाता तो इस हमले में मरने के वालों की संख्या कई गुना तक हो सकती थी। जहां पंजाब रोडवेज अपने इस बहादुर ड्राइवर की सराहना की वहीं पंजाब सरकार ने भी उसे इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed