{"_id":"d2e2d6121d654477170d18552a263cd0","slug":"ten-lakh-cash-recover-forom-builder-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर की कार से दस लाख रुपये कैश्ा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर की कार से दस लाख रुपये कैश्ा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Tue, 11 Mar 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेटिक्स सर्विसलेंस की टीम ने मंगलवार शाम को जीरकपुर में नाकाबंदी के दौरान एक बिल्डर से दस लाख रुपये की नगदी पकड़ी है।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों ने नगदी को आयकर अधिकारियों के हवाले कर दिया है। आयकर विभाग ने इस बारे में जांच शुरू कर दी है।
टीम का नेतृत्व कर रहे ड्यूटी मजिस्ट्रेट चरनजीत सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगदी ले जाने पर पाबंदी है।
इसी के तहत जिले में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। उनकी टीम ने चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर जीरकपुर सेलटैक्स बैरियर पर नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार से दस लाख की नगदी बरामद हुई। कार को आरएम सिंगला डायरेक्टर न्यू-जनरेशन अपार्टमेंट जीरकपुर चला रहे थे।
वह मौके पर नगदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस कारण नगदी आयकर अधिकारियों के हवाले कर दी गई।
मौके पर पहुंचे आयकर अधिकारियों ने बताया कि नगदी सबंधी जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
बिल्डर आरएम सिंगला ने कहा कि उन्होंने यह नगदी बैंक से मजदूरों को वेतन देने के लिए निकाली थी। उनके पास इसके दस्तावेजी सबूत हैं, जो वह आयकर अधिकारियों के सामने पेश करेंगे।
विज्ञापन