{"_id":"9fd49c062b8161ca6f206d36a0fe25d1","slug":"teenager-missing-for-two-months-found-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से लापता किशोरी मुंबई में मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महीने से लापता किशोरी मुंबई में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-90 से दो महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी मुंबई में मिली। मुंबई पुलिस ने मोहाली पुलिस से संपर्क कर इस संबंध में पुष्टि की है। किशोरी की मां पहले ही मुंबई पहुंच चुकी है, परंतु उसने मां के साथ आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर मुंबई पुलिस ने मोहाली पुलिस को किशोरी को कस्टडी में लेने के लिए कहा है। इसके बाद मोहाली पुलिस की एक विशेष टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है। उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में पुलिस किशोरी को मोहाली ले आएगी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि किशोरी को वापस लाने पर इस बात की पड़ताल की जाएगी कि वह घर से क्यों भागी थी। किस के साथ भागी थी या अकेले।
उधर, पुलिस इस बात की भी पड़ताल करेगी कि वह अपनी मां के साथ क्यों नहीं आ रही है। एसएसपी इंद्रमोहन सिंह ने किशोरी के मुंबई में होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुंबई के लिए पुलिस की एक टीम रवाना कर दी गई है। उनके आने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। बता दें कि किशोरी 19 मई क ो सेक्टर-90 के घर से लापता हुई थी।
विज्ञापन
पहले पटियाला गई, फिर वहां से सूरत
जब किशोरी घर से लापता हुई थी तो उसकी मां ने बताया था कि उसके पास 25 हजार रुपये थे। यहां से किशोरी पटियाला गई थी। वह वहां पर कई दिन पीजी में रही। साथ ही वहां साइबर कैफे से उसने मां को मेल की थी। पुलिस को उसकी मेल से उसके बारे में सूचना मिली, जब पुलिस वहां पहुंची तो वह सूरत के लिए निकल चुकी थी। इसके बाद उसने सूरत जाकर मां को फोन किया। जब पुलिस ने नंबर की पड़ताल की तो नंबर सूरत का निकला, लेकिन जब तक पुलिस सूरत पहुंची, किशोरी वहां से भी निकल चुकी थी।
फिल्म में रोल का दिया था ऑफर
किशोरी की मां ने मुंबई पुलिस को बताया कि कोई शख्स उसकी बेटी को बहला-फसला रहा है। वह उसे फिल्म में रोल देने का ऑफर दे रहा था। इसके चक्कर में उसकी बेटी घर से भागी थी।