फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teasing case filed against chandigarh bsp mc jannat jahan husband

होटल प्रकरण: बसपा पार्षद के पति पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

Mon, 28 Dec 2015 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 28 Dec 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
teasing case filed against chandigarh bsp mc jannat jahan husband

एमबीए छात्रा की शिकायत पर चंडीगढ़ से बसपा पार्षद जन्नत जहां के पति अनवारुल हक पर पंचकूला पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। जबकि मारपीट मामले में पार्षद की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पंचकूला डीसीपी अनिल धवन ने बताया कि बसपा पार्षद जन्नत जहां की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है, जबकि विधायक के पुत्र की सहपाठी रह चुकी एमबीए की छात्रा की शिकायत पर आईपीसी की धारा 323, 354-ए, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने यह कार्रवाई 25 दिंसबर की रात होटल बेला विस्टा प्रकरण में की है। पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में चल रहे इस मामले के पहले दिन बसपा पार्षद जन्नत जहां ने भाजपा विधायक के बेटे और उसके दोस्तों पर छेड़छाड़ और पति अनवारुल हक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर एमबीए की छात्रा ने पार्षद के पति अनवारुल हक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। छात्रा ने विवाद का कारण भी छेड़छाड़ ही बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed