फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teasing and harassment complaints in karnal nari niketan

'मैडम जी, यहां शाम होते ही कमरों में जबरन घुस आते हैं मर्द'

Fri, 21 Aug 2015 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 21 Aug 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
teasing and harassment complaints in karnal nari niketan

महिलाओं ने अपने साथ ही रही हरकतों की दर्दभरी दास्तां सुनाई तो सुनने वालों की आंखें भर आईं। मैडम जी, हमारी मदद कीजिए। यहां शाम होते ही मर्द कमरों में घुस आते हैं। कहते-कहते युवतियां सिसक पड़ी और सुरक्षा की गुहार लगाने लगी। युवतियों के मुंह से इतनी बात सुनकर महिला आयोग की सदस्यों के भी होश उड़ गए। मामला हरियाणा के करनाल में बने नारी निकेतन का है।

विज्ञापन


यहां 16 साल के किशोर को अंदर जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन शाम ढलते ही यहां पराये मर्दों का जमघट लग जाता है। कमरों में घुसे मर्दों को बाहर निकालने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ता है। ये हकीकत नारी निकेतन और महिला आश्रम की महिलाओं, लड़कियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा के सामने बयां की।
विज्ञापन


आयोग की सदस्य निरीक्षण करने यहां पहुंची थीं। उन्होंने डेढ़ घंटे तक लड़कियों को अलग-अलग बुलाकर नारी निकेतन और महिला आश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। रेखा शर्मा ने बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की मिलीभगत से होता है यह काम

teasing and harassment complaints in karnal nari niketan

महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने मीडिया को बताया कि लड़कियां और महिलाएं चार दीवारी के अंदर घुट-घुटकर जीवन गुजार रही हैं। उन्हें यातनाएं सहनी पड़ती हैं। महिलाओं ने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था का भी खुलासा किया है।

नारी निकेतन और महिला आश्रम साथ-साथ हैं। आश्रम के गेट के अंदर पुरुषों का प्रवेश संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। महिलाओं ने आश्रम की इंचार्ज संध्या के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

रेखा शर्मा ने महिलाओं और लड़कियों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही उनके बयान भी अपने पास रख लिए। इसके बाद रेखा शर्मा ने करनाल जेल का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

महिलाओं के चरित्र पर ही उठाए सवाल

teasing and harassment complaints in karnal nari niketan

आयोग की सदस्य के सामने अधिकारियों की गलती निकलने पर पीओआईसीडीएस रजनी पसरीचा ने महिलाओं के चरित्र पर ही सवाल उठा दिए। पसरीचा ने बताया कि महिलाएं खुद ही अपने जानकार पुरुषों को बुलाती हैं। इस पर महिलाओं ने उलटे पूछ लिया कि आखिर पुरुष गेट के अंदर प्रवेश कैसे कर पाते हैं। इसका पसरीचा के पास कोई जवाब नहीं था। आयोग की सदस्य ने स्पष्ट कहा कि आगे से ऐसी गलती करने वाली महिलाओं के कमरे छीन लिए जाएं।

मानसिक रूप से परेशान लड़कियां भी आम लड़कियों के साथ

रेखा शर्मा ने बताया कि नारी निकेतन में 105 लड़कियां रहती हैं। इनमें से 22 लड़कियां मानसिक रूप से परेशान हैं। लड़कियां चार दीवारी के अंदर हैं और इनका भविष्य कुछ नहीं है। बालिग लड़कियों को पूरी आजादी मिलनी चाहिए और उन्हें जीने का पूरा अधिकार है। इसके बारे में सरकार के पास सुझाव भेजे जाएंगे।

परिसर में मानसिक और शारीरिक रूप से अपंग महिलाओं और लड़कियों से बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने पीओआईसीडीएस को निर्देश दिए कि दोनों परिसरों में रह रही लड़कियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लड़कियां या महिलाएं मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है, उनको मेंटल रिटायर्ड होम में भेजने के लिए आयोग की तरफ से सरकार को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed