बीच सड़क महिला से अश्लील हरकतें, विरोध किया तो पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को बीच सड़क रोककर छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इतना ही आरोपी ने विरोध करने पर महिला को लाठी से बुरी तरह पीटा भी।
मामला पंजाब में फिरोजपुर जिले के गांव टिब्बी का है। महिला बुरी तरह जख्मी है और उसका इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलि आरोपी की तलाश में जुटी है।
बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी महिला
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आंगनबाड़ी स्कूल में बच्चे को छोड़ने जा रही थी। गांव के ही युवक सुखमंदर सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया। वह रेहड़ी पर पशुओं का हरा चारा लेकर आ रहा था।
रोकने के बाद युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने बताया कि जब उसने युवक की हरकतों का विरोध किया तो उसने उसे लाठी से बुरी तरह पीटा।
एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी सुखमंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।