{"_id":"59f71f8d4f1c1b68678b87d7","slug":"teachers-leader-shot-dead-in-malerkotla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाते अध्यापक को घेर कर मारी 5 गोलियां, अकाली दल से थे अच्छे संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जाते अध्यापक को घेर कर मारी 5 गोलियां, अकाली दल से थे अच्छे संबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab Murder
गांव बुर्ज में सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपने साथी के साथ बाइक पर जा रहे अध्यापक हरकीरत सिंह (50) की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हरकीरत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी दो बेटियां एक्टिवा पर घटनास्थल जाने के लिए घर से निकली और फरीदपुर के पास एक प्राइवेट बस से टकरा गई।
इसमें हरकीरत की बेटी करनजीत कौर (22) गंभीर जख्मी हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता लाल सिंह के बयान पर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरकीरत सिंह मालेरकोटला के गांव मुबारकपुर की अकाली सरपंच मनप्रीत कौर के पति हैं। वहीं इलाके में अकाली राजनीति में भी उनकी अच्छी पैठ है।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह जब हरकीरत सरकारी स्कूल गांव बुर्ज में पढ़ाने के लिए साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे तो कार में सवार हत्यारों ने पहले हरकीरत के कंधे पर गोली मारी। हरकीरत और उनका साथी गिर गए। हरकीरत जब तक कुछ कर पाते, आरोपियों ने उन पर गोलियां बरसा दी और मौके से फरार हो गए। हरकीरत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Trending Videos
Punjab Murder
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही उनकी दो बेटियां एक्टिवा पर घटना स्थल जाने के लिए घर से निकली और फरीदपुर के पास एक प्राइवेट बस से टकरा गई। हादसे में हरकीरत की बेटी करनजीत कौर गंभीर जख्मी हो गई। उसे लुधियाना के दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी बेटी बाल बाल बच गई।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार हरकीरत के पिता ने शिकायत में बताया है कि चार साल पहले हरकीरत का गांव में ही हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ झगड़ा हो गया था। इसमें हरप्रीत और उसके साथियों पर इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज हुआ और उन्हें चार साल की सजा सुनाई गई थी। चार महीने पहले हाईकोर्ट से आरोपियों को जमानत मिल गई थी। हरकीरत के पिता के अनुसार आरोपी जमानत मिलने के बाद से लगातार हरकीरत पर नजर रखे हुए था।
कितने आरोपी थे, इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन मृतक के पिता लाल सिंह के बयान पर हरप्रीत और उसके अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
राजकुमार, एसीपी