फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher raped with class three student in hissar

तीसरी कक्षा की छात्रा से टीचर ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Tue, 17 Jul 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बास (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बास (हिसार) Updated Tue, 17 Jul 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Teacher raped with class three student in hissar
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
तीसरी कक्षा में पढ़ रही मामूस बच्ची के साथ स्कूल टीचर ने दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया है। मामला हरियाणा के हिसार के बास क्षेत्र का है। यहां एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने तीसरी कक्षा की छात्रा को तीन दिन पहले शुक्रवार को स्कूल के शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। नौ साल की पीड़िता को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम से रेप की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह सैकड़ों लोग स्कूल पहुंचे और गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही स्कूल के सभी पुरुष अध्यापकों का तुरंत प्रभाव से तबादला कर उनकी जगह महिला अध्यापकों की नियुक्ति कर दी गई है।  
विज्ञापन

     
बास क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल के प्राइमरी टीचर ने तीसरी कक्षा की नौ वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी टीचर ने मासूम के साथ दुष्कर्म और कुकर्म भी किया। बच्ची घटना के बाद इतनी सहमी थी कि घर जाने के बाद किसी से बात तक नहीं की और खाना-पीना तक बंद कर दिया। घरवालों के बार-बार पूछने पर उसने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्कूल के शौचालय में ले जाकर की दरिंदगी 

Teacher raped with class three student in hissar
सांकेतिक तस्वीर
दो दिन तक कुछ भी न खाने-पीने की वजह से बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे हांसी के एक निजी अस्पताल लेकर गए। लेकिन निजी अस्पताल के डाक्टर ने बच्ची को हांसी के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। हांसी के सामान्य अस्पताल में डाक्टर ने बच्ची का मेडिकल किया तो पता चला कि उसके साथ दरिंदगी की गई है। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की।

हांसी के डीएसपी नरेंद्र कादियान का कहना है कि पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्ची ने बताया कि उसके साथ स्कूल के एक शिक्षक ने शुक्रवार को स्कूल के शौचालय में दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर से वह किसी को कुछ नहीं बता रही थी। 

 

ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला

Teacher raped with class three student in hissar
सांकेतिक तस्वीर
सोमवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे होकर स्कूल पहुंचे और गेट पर ताला जड़ दिया। आरोपी अध्यापक पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की। स्कूल के सभी पुरुष अध्यापकों का तबादला करने की मांग की। बच्ची को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक बच्ची को सदमे से उबराने का प्रयास कर रहे हैं। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में निशान मिले हैं। 

आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय के सभी पुरुष अध्यापकों का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दूसरे स्कूल में भेज दिया गया है। गांव के स्कूल में सभी महिला टीचर नियुक्त की गई हैं। नया स्टाफ मंगलवार से काम संभालेगा। -बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार 

सीन ऑफ क्राइम टीम ने स्कूल में बने चारों शौचालयों की जांच की है। सभी को जांच पूरी होने तक सील कर दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - डॉ. अजय कुमार, इंचार्ज, फॉरेंसिक साइंस टीम, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed