फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Taxi driver commits suicide seven days after marriage in Patiala

टैक्सी चालक ने की खुदकुशी: सात दिन पहले हुई थी शादी, अब कार में मिली लाश, जानें- ऐसा क्या हुआ जो देनी पड़ी जान

Wed, 19 Jul 2023 08:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jul 2023 08:11 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक जान देने से पहले भी दिलप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी को फोन किया था। फोन पर ही दोनों में काफी झगड़ा हुआ। थाना बनूड़ के प्रभारी किरपाल सिंह ने कहा कि टैक्सी चालक की पत्नी मनप्रीत कौर और सास कुलदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।

विज्ञापन
Taxi driver commits suicide seven days after marriage in Patiala
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले के बनूड़ इलाके में एक टैक्सी चालक ने प्रेम विवाह के सात दिन बाद ही जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। दिलप्रीत सिंह का शव बनूड़ में फ्लाईओवर के नीचे उसी की इनोवा कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने चालक की पत्नी व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल दोनों फरार हैं।

विज्ञापन


दिलप्रीत सिंह के पिता बलविंदर सिंह निवासी गांव मनौली जिला मोहाली ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका बेटा खुद की इनोवा कार टैक्सी के तौर पर चलाता था। कुछ समय पहले उसके बार अटेंडेंट का काम करने वाली मनप्रीत कौर निवासी जीरकपुर से प्रेम संबंध बन गए। नौ जुलाई 2023 को दोनों ने शादी करा ली। शादी के बाद मनप्रीत कौर उनके बेटे दिलप्रीत सिंह को गांव मनौली में जाने से रोकती थी। इस वजह से दोनों में झगड़ा भी होने लगा।

विज्ञापन

बलविंदर सिंह के मुताबिक दिलप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी व सास के साथ उन्हीं के घर में रहना शुरू कर दिया। 16 जुलाई 2023 को दिलप्रीत सिंह अपने पिता से मिलने गांव मनौली आया। पीछे-पीछे उसकी पत्नी व सास भी वहां पहुंच गईं और उससे झगड़ा करने लगीं। इस पूरे घटनाक्रम में बेइज्जती महसूस होने पर दिलप्रीत सिंह अपनी गाड़ी में बैठकर चला गया। रात को जब वह लौटा नहीं तो पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू की गई। 

अगले दिन 17 जुलाई को दिलप्रीत सिंह का शव बनूड़ में फ्लाईओवर के नीचे खड़ी उसी की इनोवा कार से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दिलप्रीत सिंह ने कोई जहरीली चीज खाकर जान दी है। जानकारी के मुताबिक जान देने से पहले भी दिलप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी को फोन किया था। फोन पर ही दोनों में काफी झगड़ा हुआ। थाना बनूड़ के प्रभारी किरपाल सिंह ने कहा कि टैक्सी चालक की पत्नी मनप्रीत कौर और सास कुलदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed