फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   taxi driver attempt to rape

दिल्ली की तरह पंजाब में टैक्सी रेप कांड!

Mon, 08 Dec 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 08 Dec 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
taxi driver attempt to rape
दिल्ली में टैक्सी में रेप की घटना सामने आते ही पंजाब में भी एक टैक्सी ड्राइवर ने महिला सवारी की आबरू पर हाथ डाल दिया। मगर महिला के शोर मचाने और लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी फरार हो गया। बरनाला पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरनाला निवासी महिला ने बताया कि शनिवार को उसने बरनाला के टैक्सी स्टैंड से लुधियाना जाने के लिए एक किराये पर टैक्सी की। उसे लुधियाना में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में जाना था। वह किराये की टैक्सी लेकर लुधियाना पहुंच गई, लेकिन उसे वहां अंधेरा हो गया और वह शाम को ही लुधियाना से उसी टैक्सी में वापस बरनाला के लिए चल पड़ी।
विज्ञापन

टैक्सी ड्राइवर ने महिला से किया दुराचार का प्रयास

taxi driver attempt to rape

रास्ते में कस्बा महिलकलां के पास टैक्सी ड्राइवर की अकेली महिला को देखकर नीयत बिगड़ गई और वह गाड़ी रोककर महिला के पास पिछली सीट पर चला गया और जबरदस्ती करने लगा।

शोर मचाने पर उसने महिला को धमकियां दी व उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का शोर सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने तुरंत थाना महिलकलां की पुलिस को सूचित किया, मगर टैक्सी चालक पुलिस के आने से पहले ही गाड़ी लेकर फरार हो गया।

थाना प्रभारी सुबेग सिंह ने बताया कि महिला विंग की इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र कौर की ड्यूटी लगाकर पीड़ित महिला का बरनाला के सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है और उसके बयान स्पेशल कोर्ट में दर्ज करवाए गए। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर जगदीप सिंह निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed