फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tax consultant fraud in chandigarh, fraud in chandigarh, fraud

टैक्स कंसल्टेंट ने कंपनी को लगाया मोटा चूना, थमा दी थी जाली रसीद

Mon, 17 Oct 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Oct 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
tax consultant fraud in chandigarh, fraud in chandigarh, fraud
धोखाधड़ी - फोटो : file
कंपनी ने वैट जमा करने के लिए पैसे दिए लेकिन, टैक्स कसंल्टेंट ने टैक्स जमा न कर पैसों का गबन कर दिया। कंपनी के मालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हो गया है और मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मनीमाजरा में एससीओ 842 में चला रहे कंपनी के मालिक एपी सपरा ने पुलिस को शिकायत दी कि सेक्टर-49 निवासी विवेक चौहान ने 34 लाख 43 हजार 854 रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के अनुसार आरोपी कंपनी के टैक्स कंसल्टेंट का काम करता था। कंपनी ने महाराष्ट्र सेल्स टैक्स अथॉरिटी को 34 लाख रुपये वैट टैक्स के रूप में जमा करने के लिए विवेक को दिए थे। आरोपी टैक्स कसंल्टेंट विवेक चौहान ने टैक्स न भरकर कंपनी के साथ ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कंपनी को टैक्स भरने की जाली रसीद भी दे दी थी। कुछ समय बाद कंपनी ने चैक किया तो कंपनी का वैट टैक्स जमा ही नहीं हुआ था। विवेक चौहान ने कंपनी के 34 लाख से ज्यादा रुपयों का गबन कर लिया था। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है। फिलहाल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed