{"_id":"574dd9e34f1c1b0e761098bb","slug":"swindle-of-gold-jewellery-from-jewellers-in-mohali-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स से ठगी, असली की जगह रख दिए नकली गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलर्स से ठगी, असली की जगह रख दिए नकली गहने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स से ठगी
- फोटो : amar ujala
कुराली में सरगर्म बाइक सवार ठग एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने के अभूषण ठग ले गए। ठगी का पता दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से लगा। ज्वैलर्स ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
वर्मा ज्वेलर्स के मालिक सोमनाथ वर्मा ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जारी करते हुए बताया कि उनकी दुकान पर बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने सोने के कोके दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने बताया कि जब उसने कोके दिखाए तो उन्होंने कुछ कोके पसंद करके उनका वजन करने के लिए कहा। वजन करवा कर उन्होंने चार कोके रख लिए। इस दौरान ठगों ने अंगूठियां दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि उसने अंगूठियों वाली ट्रे उनके सामने रख दी। वह ठगों की पसंद की अंगूठियों का वजन करने लगे। उसने बताया कि ठगों ने अंगूठी नहीं ली। इस दौरान ठगों ने कहा कि वह खरीदे गए कोके के बदले सोने के पुराने अभूषण देंगे। वह पुराने अभूषण घर से लेकर अभी आ रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि जब वह काफी देर तक नहीं आए तो उसे अनहोनी आशंका हुई।
विज्ञापन
इसके बाद उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें दोनों ठग बार-बार अंगूठियां रखते और उठाते देखाई दिए। इसके बाद जब उन्होंने अंगूठियों वाली ट्रे देखी तो उसमें 6 अंगूठियां नकली थीं। ज्वैलर्स ने कहा कि दोनों ठग सोने की 6 अंगूठियां और चार कोके ले गए। इसके बाद ज्वैलर्स ने मामले की सूचना पुलिस को दी। ज्वैलर्स के अनुसार, दोनों ठग सिर से मौने थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।