फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of 46 thousand rupees with man at bank

बैंक में पैसे जमा करवाने गए युवक से 46 हजार की ठगी

Wed, 11 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
swindle of 46 thousand rupees with man at bank
हत्या की जांच - फोटो : demo pics

सेक्टर 42 स्थित बैंक में पैसे जमा कराने गए युवक को धोखा देकर दो अज्ञात युवक 46 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस पीड़ित के बयान की वेरिफिकेशन कर रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 45 निवासी दीपक (18) सेक्टर 42 के एसबीआई में सुबह करीब 10.30 बजे अपने मालिक द्वारा दिए गए 46 हजार रुपये जमा करवाने गया था।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसको बैंक के बाहर दो युवक मिले और उन्होंने उसको कुछ सुंघाकर उसकी जेब से 46 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित यह भी कह रहा है कि आरोपी  उसको एक रुमाल  में बंधे हुए नोट के साइज के कागज थमा गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित रुमाल में बंधे हुए कागज नहीं दिखा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक सेक्टर 61 में एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर पिछले दस महीनों से काम कर रहा था। उसके मालिक प्रमोद ने ही उसको 46 हजार रुपये बैंक में जमा करने को दिए थे। सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि  उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर लिए न तो उसमें दीपक के साथ कोई युवक दिखा है।


दीपक को साथ ले जा कर आसपास दुकानदारों से भी पूछ लिया है लेकिन किसी ने भी पीड़ित के साथ किसी युवक को देखने को बात नहीं कही है। एसएचओ का कहना है कि वे पीड़ित के बयानों की वेरिफिकेशन कर रहे हैं, उसके बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed