{"_id":"57322aff4f1c1ba95a919dea","slug":"swindle-of-46-thousand-rupees-with-man-at-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पैसे जमा करवाने गए युवक से 46 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में पैसे जमा करवाने गए युवक से 46 हजार की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 42 स्थित बैंक में पैसे जमा कराने गए युवक को धोखा देकर दो अज्ञात युवक 46 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस पीड़ित के बयान की वेरिफिकेशन कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 45 निवासी दीपक (18) सेक्टर 42 के एसबीआई में सुबह करीब 10.30 बजे अपने मालिक द्वारा दिए गए 46 हजार रुपये जमा करवाने गया था।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसको बैंक के बाहर दो युवक मिले और उन्होंने उसको कुछ सुंघाकर उसकी जेब से 46 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित यह भी कह रहा है कि आरोपी उसको एक रुमाल में बंधे हुए नोट के साइज के कागज थमा गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित रुमाल में बंधे हुए कागज नहीं दिखा पाया है।
विज्ञापन
दीपक सेक्टर 61 में एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर पिछले दस महीनों से काम कर रहा था। उसके मालिक प्रमोद ने ही उसको 46 हजार रुपये बैंक में जमा करने को दिए थे। सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर लिए न तो उसमें दीपक के साथ कोई युवक दिखा है।
दीपक को साथ ले जा कर आसपास दुकानदारों से भी पूछ लिया है लेकिन किसी ने भी पीड़ित के साथ किसी युवक को देखने को बात नहीं कही है। एसएचओ का कहना है कि वे पीड़ित के बयानों की वेरिफिकेशन कर रहे हैं, उसके बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।