{"_id":"56ebf4374f1c1be34d8b4568","slug":"swindle-of-40-lakhs-with-man-in-name-of-police-inspector-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर भर्ती के नाम पर हवलदार ने 40 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर भर्ती के नाम पर हवलदार ने 40 लाख रुपये ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sat, 19 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ में तैनात एक हवलदार ने 40 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हवलदार और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करके उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी डीएसपी (रूरल) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गांव रोतोके थाना लौंगोवाल जिला संगरूर के रहने वाले सरवन सिंह, जो खेतीबाड़ी का काम करता है, उसने थाना सदर पटियाला पुलिस के पास बयान दिया था कि पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ में तैनात हवलदार बचितर सिंह निवासी बाला जी एनक्लेव जीरकपुर ने उसे झांसा दिया कि वह उसके भाई को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर भरती करवा देगा।
विज्ञापन
उसके पुलिस के आला अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। शिकायतकर्ता उसके झांसे में आ गया और सौदा 40 लाख में तय हो गया। सरवन सिंह ने सौदे के 40 लाख रुपये बचितर सिंह की बताई जगह पटियाला के विद्या नगर मे सितंबर 2015 को दे भी दिए थे। उस समय बचितर सिंह के साथ उसकी पत्नी सुरिंदर कौर भी थी।
विज्ञापन
लेकिन बाद में हवलदार ने न तो सरवन सिंह के भाई को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर भरती कराया और न ही उनके 40 लाख रुपये वापस किए। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद अब जाकर केस दर्ज किया है। हवलदार बचितर सिंह व उसकी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीएसपी विर्क ने माना कि बचितर सिंह की ओर से इस तरह से कई और लोगों के साथ भी ठगी के मामले सामने आ सकते हैं। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।