फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of 17 lakhs in name of work permit of australia

महिला ने आस्ट्रेलिया का वर्क वीजा मांगा, ठगे गए 17 लाख

Fri, 29 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
swindle of 17 lakhs in name of work permit of australia
धोखा - फोटो : demo pic

विदेश में अस्थाई वर्क वीजा लगवाने के नाम पर महिला से 17 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब के व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर 15 निवासी सांची बेदी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि पंजाब के होशियारपुर में कालरा स्टडी कंसल्टेंट चलाने वाले तेजिंदर कालरा पर आरोप लगाया कि उन्होंने आस्ट्रेलिया में अस्थाई रेजिडेंसी वर्क वीजा लगवाने के लिए करीब 17 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित महिला सेक्टर आठ में स्टडी वीजा कंसल्टेट कंपनी चलाती है। पीड़ित महिला के अनुसार 2014 में उसकी मुलाकात तेजिंदर कालरा से हुई थी।
विज्ञापन


उस समय वह आस्ट्रेलिया से लौटा था। कालरा ने बताया था कि उसका मेलबर्न में एक रेस्टोरेंट है। जिसमें वह महिला की बहन को रेस्टोरेंट मैनेजर के तौर पर लगवा देगा। इसके लिए वह स्पांसर्ड इंप्लॉयमेंट वीजा मुहैया करवा देगा। दोनों पक्षों में डील फाइनल होने केबाद पीड़िता ने कालरा को जून 2015 से लेकर अक्तूबर 2015 तक किश्तों में 50 हजार आस्ट्रेलियन डालर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत है कि पैसे लेने केबाद कई महीनों तक कालरा उनको सिर्फ आश्वासन ही देता रहा। लेकिन वीजा नहीं लगवाया। उसके कुछ महीने बाद पता चला कि कालरा अब होशियारपुर में ही रहने लगा है। यहां उसने कालरा स्टडी कंसल्टेंट के नाम से एक कंपनी शुरू कर ली है। उसका आस्ट्रेलिया के रेस्टोरेंट का लाइसेंस भी कैंसल हो गया है।


पीड़िता केअनुसार बाद में कालरा ने उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में ठगी की शिकायत दी। महीला की शिकायत पर आईटी पार्क पुलिस स्टेशन में तेजिंदर कालरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed