फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of 15 lakhs with girl in name of admission in MBBS

एमबीबीएस में दाखिले का झांसा देकर साढ़े चौदह लाख ठगे

Mon, 01 Feb 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Mon, 01 Feb 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
swindle of 15 lakhs with girl in name of admission in MBBS

मानसा। दिल्ली में दफ्तर खोल मोबाइल से संपर्क साधकर विद्यार्थियों को सस्ते रेट में बड़े कॉलेजों में दाखिला दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने का एक मामला बुढलाडा पुलिस के सामने आया है।

विज्ञापन


इसमें तीन लोगों ने एक लड़की को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने पर उसके पिता से 14 लाख 42 हजार रुपये ऐंठ लिए। नहलगन हाउस बुढलाडा के मालिक बलविंदर सिंह ने थाना सिटी को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी अमनप्रीत कौर को एमबीबीएस में प्रवेश लेना था।
विज्ञापन


उसके अनुसार उसे एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर दिल्ली में दफ्तर चला रहे तीन लोगों ने उन्हें फोन पर संपर्क किया। उन्होंने बलविंदर से उनकी बेटी को एमबीबीएस में दाखिला दिलवाने पर उनसे 14 लाख 42 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें उक्त राशि दे दी, लेकिन न तो एमबीबीएस में प्रवेश दिलाया और न ही वे उनके पैसे लौटा रहे हैं। थाना सिटी पुलिस ने रविवार को बलविंदर सिंह के बयानों पर कानपुर निवासी दिलीप सिंह, बृजेश तिवाड़ी और रजनीश निवासी मध्य प्रदेश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed