फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of 10 thousand rupees with student in bank

बैंक में पैसे जमा कराने गए छात्र से दस हजार रुपये ठगे

Fri, 11 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
swindle of 10 thousand rupees with student in bank
ठगी - फोटो : demo pic

बैंक में पैसे जमा कराने गए बारहवीं के छात्र से दो युवक दस हजार रुपये ठगकर फरार हो गए। आरोपी युवक छात्र को एक लाख रुपये कहकर बंधे रुमाल में कागज थमा गए और दस हजार रुपये ले गए। इससे पहले भी इसी बैंक के बाहर बदमाशों ने एक पेंटर को लूटा था। मौके पर क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 1 बजे सुनील मिश्रा सेक्टर 28 के पीएनबी में 10 हजार रुपये जमा करने गया था। सुनील ने बताया कि जब वह पैसे जमा कर रहा था, तभी उसके पास दो लड़के आए और बोले कि हमारे एक लाख रुपये भी जमा करा दो। युवकों ने कहा कि वह पठानकोट से आए हैं और ये दो नंबर का पैसा है। जब सुशील ने मना किया तो उन्होंने उसे 20 हजार रुपये देने का भी लालच दिया। जब सुशील पैसे जमा कराने को तैयार हो गया तो आरोपियों ने कहा चलो खाना खाकर आते हैं।
विज्ञापन


सुशील ने खाना खाने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने कहा कि उन्होंने खाना खाने जाना है। तुम बाहर तक चलो। बाहर बातचीत करते हुए उन्होंने अपने रुमाल में बंधे कागजों का बंडल सुशील को पकड़ा दिया और उसके दस हजार रुपये ले लिए। उसे लगा कि एक लाख रुपये युवकों ने उसे दे दिए हैं तो वह उसके दस हजार रुपये लेकर कैसे भाग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उससे मोबाइल भी फोन करने के बहाने ले लिया और खाना खाने चले गए। काफी देर तक बैंक के बाहर वह उनका इंतजार करता रहा। लेकिन जब लड़के वापस नहीं आए तो छात्र ने भाई को सारी बात बताई। इसके बाद रुमाल खोलकर देखा तो उसमें नोट की जगह कागज निकले। रुमाल के अंदर एक भी नोट नहीं था। इसके बाद उसने 100 नंबर पर फोन किया गया।

वारदात की सूचना मिलते ही पर मौके पर सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ चिरंजीलाल और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह पहुंचे। उन्होंने सुशील कुमार से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बैंक अधिकारियों और तैनात सुरक्षा गार्ड से बात की। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं।


सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ चिरंजीलाल ने बताया कि बैंक के बाहर इससे पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी हैं। जिसके बाद बैंक अधिकारियों को बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा था। लेकिन कैमरे नहीं लगे। एटीएम में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। लेकिन फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed