{"_id":"6ad3ceb4f473d80d76096ba6","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-sack-on-budiya-kharwan-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164804-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बूड़िया-खारवन रोड पर कट्टे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बूड़िया-खारवन रोड पर कट्टे में मिला युवक का शव
Sun, 18 Oct 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया-खारवन रोड पर शनिवार देर रात नाले के पास कट्टे में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कट्टे से युवक की एक टांग बाहर निकल रही थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना बूड़िया पुलिस और सीआईए वन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
शव मिलने की जानकारी मिलते ही बूड़िया गांव के काफी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए। दरअसल बूड़िया निवासी करीब 40 वर्षीय शिव कुमार पिछले पांच दिन से लापता है। पुलिस शनिवार देर शाम शिव कुमार के घर भी पहुंची थी, जहां से खून लगी एक रॉड और कंबल बरामद किया गया था। ऐसे में मौके पर पहुंचे लोगों को आशंका थी कि कट्टे में मिला शव शिव कुमार का हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी शव की शिनाख्त की पुष्टि नहीं की है।
घटनास्थल पर एक हाथ का दस्ताना भी मिला है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यह दस्ताना हत्या करने वाले व्यक्ति का हो सकता है। इसके अलावा सड़क के पास खून के धब्बे भी मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो। हालांकि, हत्या के कारणों और घटनाक्रम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस : निर्मल सिंह
थाना बूड़िया प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। शव की पहचान होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।