फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swift and holding stolen two Activa, jewelery recovered, crime

चोरी की स्विफ्ट कार और एक्टिवा के साथ दो पकड़े, ज्वेलरी भी बरामद

Wed, 18 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 18 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Swift and holding stolen two Activa, jewelery recovered, crime
चोरी की स्विफ्ट कार और एक्टिवा के साथ दो पकड़े - फोटो : अमर उजाला
सीआईए-2 ने मंगलवार को दो युवकों को चोरी की कार और दो एक्टिवा और एक बाइक के साथ दबोचा। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला मेरठ के गांव किला परिषद गढ़ के रहने वाले दिलशाद और उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के गांव बच्छरावां के सलीम के रूप में हुई है। जो सेक्टर-20 के गांव फतेहपुर में रह रहा है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पिछले दो महीने में शहर में कई लूटपाट, चोरी, स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया दोनों पर पुलिस रिकार्ड में अलग अलग थानों में कुल पांच मामले दर्ज हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इनकी कई दिन से तलाश थी। सीआईए-2 पुलिस ने आरोपियों के पास चोरी की गई दिल्ली नंबर की गाड़ी डीएल 3सी एजेड 8704 स्विफ्ट कार, दो एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल और सेक्टर-21 में तीन घरों में की गई चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। दोनों ट्राइसिटी में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। शहर व आस पड़ोस से गाड़ियां चोरी कर उन्हें यूपी ले जाकर थोड़े से पैसे में चोर बाजार में बेच आते थे।
विज्ञापन


जिला अदालत में पेश किया
पकड़े गए दोनों आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दो आरोपी गिरफ्त से बाहर
सीआईए-2 के अधिकारियों ने बताया कि इंटेरोगेशन के दौरान आरोपी दिलशाद और सलीम ने कबूल किया है कि चोरी की वारदात के समय दो और युवक उनके साथ थे। दोनों ने आरोपी नदीम और अरमान का नाम उजागर लिया है। जो अभी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास करीब भारी मात्रा में गोल्ड की ज्वेलरी, चांदी व अन्य सामान बरामद किया है। जिसकी कुल कीमत 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed