{"_id":"79acab0fd031ccc0d06183c0822ff3df","slug":"suv-crushed-the-priest-of-mata-mansa-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता मनसा देवी के पुजारी को एसयूवी ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माता मनसा देवी के पुजारी को एसयूवी ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 13 Feb 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता मनसा देवी मंदिर के पुजारी को चंडीमंदिर के नजदीक वीरवार अलसुबह एसयूवी ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कालका स्थित काली माता मंदिर में उनकी अस्थायी ड्यूटी लगी थी और वह इसी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर मारने के बाद एसयूवी पुजारी की बाइक के ऊपर से गुजर गई।
घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी सहित फरार हो गया, लेकिन गाड़ी की नंबर प्लेट (चंडीगढ़ की) टुकड़ों में टूटकर मौके पर ही गिर गई।
प्लेट के टुकड़ों को मिलाकर जितना नंबर जुड़ा है, उससे सफारी गाड़ी से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टोल प्लाजा की फुटेज भी देखी जा रही है कि यह गाड़ी पिंजौर की तरफ गई है या वापस पंचकूला की तरफ मुड़ गई।
विज्ञापन
मूलरूप से कैथल के रहने वाले इंद्रजीत (42) माता मनसा देवी मंदिर के पुजारी थे और पिछले कुछ दिनों से कालका के काली माता मंदिर में भी उनकी अस्थाई ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
वीरवार अलसुबह करीब चार बजे वह अपनी बाइक से काली माता मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन की ओर मुड़ने वाले रास्ते के नजदीक एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी और ऊपर से गुजर गई।