{"_id":"e02af177bc2aa3c52f2e211200436761","slug":"suspicious-bag-found-at-pathankot-railway-station-aleart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Tue, 26 Jan 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में आतंकी हमले को झेले पंजाब के पठानकोट के रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। आनन फानन में सुरक्षा बलों ने प्लेटफार्म खाली करवा लिया और आसपास तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कुछ समय के लिए यहां रेल यातायात को रोक दिया गया। सुरक्षाबलों ने बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ जांच के लिए डॉग स्वायड की टीम भी बुला लिया।
विज्ञापन
पठानकोट के एसएसपी आर के बक्शी के अनुसार रेलवे हाई अलर्ट पर है। लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि बाद में बैग में कपड़े बरामद हुए। बैग किसी यात्री का छूटा बताया जा रहा है। बैग के मालिक का पता चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जनवरी के शुरू में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद एजेंसिंयों ने उत्तर भारत में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया हुआ है।