फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspended warant officer commit suicide

कोर्ट के सस्पेंड वारंट अफसर ने कर ली सुसाइड

Fri, 09 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 09 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
suspended warant officer commit suicide

चंडीगढ़ कोर्ट के सस्पेंड वारंट अफसर ने बुधवार रात सेक्टर-70 के पेट्रोल पंप के पास नशीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अवतार सिंह (55) निवासी स्याऊं के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि सस्पेंड होने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने मृतक के बेटे सतनाम सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। वहीं, मृतक का विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अवतार सिंह सेक्टर-43 की अदालत में वारंट अफसर थे। करीब तीन महीने पहले उन्हें किसी कारण सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम को उन्होंने सेक्टर-70 स्थित पेट्रोल पंप के पास कोई नशीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने फोन पर बेटे को तबीयत खराब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।

अवतार को फेज-चार के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, अवतार सिंह के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पारिवारिक मेंबरों का कहना है कि वह डिप्रेशन में चल रहे थे। उनकी दवा चल रही थी।

उन्होंने कोई गलत दवा खा ली थी। इसके बाद यह हालात पैदा हुए हैं। सूत्रों से पता चला है कि उन्हाेंनेे अदालत में अपनी सस्पेंशन को भी चुनौती दे रखी थी।

चंडीगढ़ में भी की थी सुसाइड की कोशिश
चंडीगढ़। जिला अदालत में बतौर बेलिफ तैनात अवतार सिंह ने चंडीगढ़ में भी कुछ समय पहले सुसाइड का प्रयास किया था। उस समय उन्हें जीएमएसएच-32 में भर्ती कराया गया था। उस समय सेक्टर-34 थाना पुलिस को उनकी पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था।


पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि वह जिला अदालत के एक जज के शोषण से परेशान हैं। अवतार सिंह की ड्यूूटी कोर्ट के समन सप्लाई करने में लगाई गई थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने गलत दवा खा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed