{"_id":"d6878e9f1c8bb96d29c8985e412463c6","slug":"suspected-man-arrested-in-chandigarh-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर पिस्टल संग संदिग्ध युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर पिस्टल संग संदिग्ध युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम प्लेटफार्म नंबर एक से जीआरपी ने एक युवक को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के पास एक लिफाफा था, जिसमें पिस्तौल रखा था।
विज्ञापन
इस बारे में डॉग स्क्वॉयड की मुस्तैदी से पता चला। हालांकि जीआरपी और रेलवे स्टेशन के अधिकारी युवक से पिस्टल बरामद होने की बात से इनकार कर रहे हैं। देर रात तक संदिग्ध युवक जीआरपी की ही हिरासत में था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कालका-नई दिल्ली शताब्दी की रवानगी के समय डॉग स्क्वॉयड टीम स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था की जांच करते समय अचानक डॉगी पार्सल घर के पास बैठे युवक की तरफ दौड़ पड़ा। फिर डॉग स्क्वायड के साथ तैनात पुलिसकर्मी ने डॉगी को अपनी तरफ खींचा, लेकिन डॉगी फिर युवक की ओर गया और उसके हाथ में रखे पैकेट को सूंघने लगा।
विज्ञापन
इस पर मुलाजिम को शक हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। इसके बाद दो मुलाजिम मौके पर पहुंचे। उन्होंने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
जीआरपी के एसएचओ हरनेक सिंह ने कहा कि संदिग्ध युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि युवक अमृतसर का रहने वाला है। उसने अपना नाम गगनदीप सिंह (24) बताया है। उसका कहना है कि वह मोहाली से 12वीं का सर्टिफिकेट लेने आया था।
हरनेक सिंह के मुताबिक उसके थैले से लाइटर बरामद हुए हैं। जबकि पिस्टल की बात छिपाई जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। उसके लिफाफे से कुछ नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं।