फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   supplier of drugs to Discotheques and students Gang arrest

डिस्कोथेक्स में छात्रों को ड्रग्स पहुंचाते थे नाइजीरियन

Mon, 12 May 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 May 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
supplier of drugs to Discotheques and students Gang arrest

दिल्ली से ड्रग्स लाकर ट्राइसिटी के डिस्कोथक्स और छात्रों को सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियन समेत तीन को क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को अलग-अलग जगह नाके लगाकर दबोच लिया।

विज्ञापन


इनमें नाइजीरियन सेमुअल बेन ओनुका से 32 ग्राम हेरोइन, चिमोबी रफेल ओकेके से पांच ग्राम कोकीन और मोहाली फेज एक निवासी सचिन ठाकुर से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच इंचार्ज रणजोत सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारियां पूर्व सूचना पर की गई हैं। ओकेके को सेक्टर-34 में डायरेक्टर पंजाब हेल्थ ऑफिस के पास नाके में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन को सेक्टर-18 के चर्च के पास के नाके पर और ओनुका को इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में शनिमंदिर के पास नाके से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार सचिन डिस्कोथेक में हेरोइन सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।


कालेज के छात्र थे रेगुलर कस्टमर
नाइजीरियन सैमुअल बेन ओनुका ने बताया कि उससे ज्यादार कालेज और पीजी में रहने वाले छात्र ही ड्रग्स मंगाते थे। ड्रग्स की डिमांड मिलने के बाद ही वह दिल्ली से ड्रग्स लाकर उन्हें चंडीगढ़ में आकर देता था। चिमोबी रफेल ओकेके ने बताया कि वह कोकीन डिस्कोथेक में होने वाली वीआईपी पार्टियों में सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed