{"_id":"c0ff213cbd5e275cb6c1298f75815588","slug":"super-thief-was-runs-stolen-corolla-as-a-taxi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कोरोला को टैक्सी बना चलाता था ‘सुपर चोर’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की कोरोला को टैक्सी बना चलाता था ‘सुपर चोर’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से चोरी की गई कोरोला को ‘सुपर चोर’ पंचकूला में टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करता था। पुलिस ने यह कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
यह वही आरोपी है जो जिस घर में नौकरी करता था, उसके मालिक या उसके रिश्तेदार की गाड़ी चुरा लेता था। पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी रोहित राणा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, रोहित कुछ समय पहले कांट्रैक्ट पर मार्केटिंग बोर्ड में ड्राइवर की नौकरी करता था।
सितंबर में वह मार्केटिंग बोर्ड के किसी अधिकारी की गाड़ी चलाकर गुड़गांव लेकर गया था, क्योंकि वहां अधिकारी के किसी रिश्तेदार के यहां शादी थी।
जब सभी शादी में व्यस्त थे, तभी रोहित अधिकारी के रिश्तेदार के घर गया और वहां से कोरोला की चाबी चुराकर घर के बाहर खड़ी गाड़ी चुराई और किसी अन्य जगह पर खड़ी करके वापस शादी स्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वहां से बोर्ड के अधिकारी को वापस पंचकूला लाया और कुछ दिन बाद गुड़गांव जाकर कोरोला गाड़ी को पंचकूला ले आया। इसके बाद नौकरी छोड़ दी। अब कोरोला का नंबर बदलकर और फर्जी आरसी बनाकर टैक्सी में चला रहा था।
विज्ञापन
चोरी की तीनों गाड़ियां बरामद
पुलिस ने पिछले दिनों मुखबिरी के आधार पर सेक्टर-19 में रेलवे फाटक के नजदीक नाका लगाकर एसेंट गाड़ी को पकड़ा था। गाड़ी रोहित ही चला रहा था और गाड़ी पर लगा नंबर भी फर्जी था। रोहित पर पिछले साल एमडीसी से भी एक मारुति चुराने का आरोप है, जबकि एसेंट अंबाला से चोरी की थी। अब पुलिस ने तीनों गाड़ियां बरामद कर ली हैं।