फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunar association head scorched due to fire in Jalandhar

Jalandhar: सोने के लेनदेन में होने लगा विवाद, राजीनामा करवाने पहुंचे प्रधान को सुनार ने लगाई आग, 50% झुलसे

Tue, 25 Apr 2023 05:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 05:59 PM IST
सार

पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक झुलसने के बाद जज प्रधान की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना चार के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Sunar association head scorched due to fire in Jalandhar
थिनर डालकर आग लगाने वाले सुनार से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर के सराफा अटारी बाजार में 400 मिली सोने को लेकर राजीनामा करवाने गए एसोसिएशन के प्रधान को सुनार ने थिनर डालकर आग लगा दी। इस दौरान प्रधान के साथ मौजूद चार पांच लोग और झगड़ा कर रहे सुनार राजन वर्मा उर्फ नीटा और मिंटू बंगाली भी झुलस गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस सुनार राजन वर्मा उर्फ नीटा को पकड़कर थाने ले गई। 

विज्ञापन


मौला और अन्य सुनारों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सुनार राजन वर्मा उर्फ नीटा के पास 60 से 70 ग्राम का सोने का सेट गिरवी रखा था। जब वह लेने गया तो वजन करने पर पता चला की 400 मिलीग्राम सोना कम है। जिसकी कीमत 1500 रुपये है। इस बात पर सुनार राजन वर्मा और मिंटू बंगाली झगड़ने लगे। तभी सुनार एसोसिएशन के प्रधान संजीव उर्फ जज प्रधान चार पांच लोगों के साथ वहां पहुंचे और दोनों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान सुनार नीटा ने सभी के ऊपर थिनर छिड़कते हुए जाने को कहा और डराने के लिए लाइटर हाथ में ले लिया। तभी अचानक से लाइटर जल गया और थिनर ने आग पकड़ ली। 
विज्ञापन


आग में प्रधान समेत अन्य व्यक्ति झुलस गए जबकि बाकी ने पानी डालकर आग को बुझा लिया। घटना के बाद प्रधान को भांजे ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसोसिएशन प्रधान 50 फीसदी झुलसे हैं। सुनारों ने कहा कि नीटा और मिंटू बंगाली के बीच आए दिन झगड़े होते हैं, जिससे दुकानदार परेशान है लेकिन आज तो हद ही कर दी और 400 मिली ग्राम सोने यानी 1500 रुपये के लिए थिनर डालकर आग लगा दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक झुलसने के बाद जज प्रधान की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना चार के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed