{"_id":"578bcb924f1c1b9132c4ba17","slug":"suicide-wife-commit-suicide-husband-on-foreign-tour-ratiya-punjab-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति गया विदेश तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति गया विदेश तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
तलाश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया के गांव महमड़ा स्थित भाखड़ा नहर में रविवार दोपहर को एक एनआरआई की पत्नी ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद महमड़ा के आसपास के क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना पाकर ग्रामीण भाखड़ा नहर पर पहुंचे और नहर में छलांग लगाने वाली युवती की तलाश शुरू कर दी।
समाचार लिखे जाने तक युवती की तलाश जारी थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। जानकारी अनुसार पंजाब के गांव बीरेवाला में विवाहिता 28 वर्षीय परमजीत कौर का गांव में महमड़ा ननिहाल है। परमजीत कौर का 4 वर्ष पूर्व पजांब के बीरेवाला में एनआरआई बलदेव के साथ विवाह हुआ था। उसके दो बच्चे भी है। बताया जा रहा है कि एनआरआई बलदेव कुछ दिन पहले बीरेवाला आया हुआ था और हाल ही में वह वापिस विदेश गया था। जिसके बाद से ही परमजीत कौर कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। रविवार सुबह ही उसने महमड़ा में अपने मामा दर्शन को फोन करके महमड़ा आने की सूचना दी।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह परमजीत कौर अपनी स्कूटी पर बीरेवाला से महमड़ा आ रही थी। अचानक भाखड़ा नहर के किनारे स्कूटी खड़ी कर नहर के किनारे टहलने लगी की और फिर अचानक नहर में छलांग लगा दी । युवती द्वारा नहर में छलांग लगाने की घटना को देख आसपास से गुजर रहे कुछ युवकों ने नहर में छलांग लगा युवती को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन युवती का कोई पता नही चला।
विज्ञापन
जब नहर के पास ही स्थित पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसका पता चला तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और जाल आदि लगाकर युवती को खोजने का जतन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी महमड़ा स्थित युवती के ननिहाल में दी गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हडकंप मच गया और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भाखड़ा नहर पर पहुंच गए व युवती की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक युवती का कहीं पता नही चला था।