{"_id":"577a16ce4f1c1b75697fa27e","slug":"suicide-mother-son-suicide-male-female-suicide-jalandhar-mother-son-suicide-punjab-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में चलती ट्रेन के आगे कूदे मां-बेटा, दोनों के चिथड़े उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में चलती ट्रेन के आगे कूदे मां-बेटा, दोनों के चिथड़े उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 04 Jul 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में मां-बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
घरेलू विवाद में एक मां और बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। महिला की पहचान तृप्ता सहदेव और बेटे की पहचान रमन सहदेव पुत्र स्व. राजिंदर सहदेव निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है।
जीआरपी के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि किशनपुरा के रहने वाले रमन सहदेव का विवाह करीब आठ वर्ष पहले मोनिका के साथ हुआ था। डेढ़ वर्ष से घरेलू विवाद के चलते रमन और उसकी मां तृप्ता सहदेव काफी परेशान थे। सोमवार सुबह दोनों एक साथ उठे और घर में किसी को बिना बताए राम नगर के रेलवे फाटक के पास चले गए।
पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मां और बेटा दोनों पहले फाटक के किनारे बैठे थे। जब ट्रेन आई तो दोनों मां और बेटा एक साथ उसके आगे कूद गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव रेलवे लाइनों पर बुरी तरह से कटे हुए बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जीआरपी मुलाजिम मौके पर पहुंचे। शवों के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। जीआरपी ने आसपास के लोगों से शवों की पहचान करवाई। किसी ने इसकी सूचना मृतक रमन सहदेव के जीजा वरिंदर कुमार को दी।
मौके पर पहुंचे रमन के जीजा वरिंदर सहदेव ने बताया कि रमन फोकल प्वाइंट में वेल्डिंग की दुकान चलाता था। वह और उसकी मां पिछले काफी दिनों से घरेलू विवाद के चलते परेशान थे। जीआरपी के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।