{"_id":"581e33224f1c1b452b435f3e","slug":"suicide-man-commit-suicide-sanjeev-kumar-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया था शादी समारोह में, लौटे तो पति फंदे से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया था शादी समारोह में, लौटे तो पति फंदे से लटका मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामदरबार निवासी संजीव कुमार (32) का शव शुक्रवार सुबह उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। संजीव कुमार घर पर अकेला था। परिवार के सदस्य शहर से बाहर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। संजीव के पंखे से लटके होने की सूचना पुलिस को पड़ोस में रहने वाले मोहित ने दी।
मोहित शुक्रवार को सुबह संजीव के घर गया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो अंदर झांक कर देखने पर पता चला कि संजीव दुपट्टे से पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में तो मामला खुदकुशी का ही लगता है, लेकिन मौत की असल वजहों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। सेक्टर-31 के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संजीव पेशे से ड्राइवर था और अपनी पत्नी व छह साल के बच्चे के साथ रामदरबार में रहता था।