फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   suicide, lady suicide, wife suicide, illegal relations, man died in suspicious conditions, haryana

पति के अवैध संबंध, नवविवाहिता ने जान दी, देवर की भी मौत

Mon, 16 May 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी) Updated Mon, 16 May 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
suicide, lady suicide, wife suicide, illegal relations, man died in suspicious conditions, haryana
पति के अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
भिवानी जिले के चरखी दादरी के गांव कन्हेटी निवासी नवविवाहिता ने पति के नाजायज संबंधों से आहत होकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने इस संबंध में पति व देवर सहित दो महिलाओं पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं, इसके बाद मृतका के देवर की भी अस्पताल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने देवर की मौत के लिए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेवार ठहराकर बवाल काटा।
विज्ञापन


नवविवाहिता के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार दोपहर पुलिस ने अस्पताल में करवाया तो वहीं, मृतका के देवर के शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह करवाया जाएगा। नवविवाहिता के गर्भ में पांच माह का बच्चा भी था। मृतका के पति की तबीयत बिगड़ने पर उसे भी एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को दिए बयान में नवविवाहिता के पिता गांव खोरड़ा निवासी जयभगवान ने बताया कि उसने अपने बेटी प्रवेश की शादी करीब दस माह पूर्व गांव कन्हेटी निवासी सुनील के साथ की थी।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को सुनील का चाल-चलन सही न होने की बात का पता चला। जब उनकी बेटी  प्रवेश ने इस बात से उन्हें अवगत करवाया तो उन्होंने सुनील को काफी समझाया भी। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मृतका के पिता ने बताया  कि सुनील का उनके परिवार में ही भाभी लगने वाली सांपला निवासी एक महिला के साथ नाजायज संबंध थे। सुनील ने अपनी शादी की अंगूठी भी उक्त महिला को दे रखी थी। इस बात को पता भी उनकी बेटी को कुछ समय पहले ही चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता जयभगवान ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पास सुनील का फोन आया और प्रवेश की हालत गंभीर होने की बात कही। जयभगवान ने बताया कि जब उन्होंने कन्हेटी आने की बात कही तो सुनील ने उन्हें मना कर दिया और चरखी दादरी सिविल अस्पताल में ही सीधा आने की बात कह दी। उसके ऐसा करने पर उन्हें शक हुआ और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां प्रवेश का शव देखकर वो हक्के बक्के रह गए।

पति, सास, चाचा और अन्य पर पिता ने लगाए आरोप

suicide, lady suicide, wife suicide, illegal relations, man died in suspicious conditions, haryana
पति के अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के लिए मृतका के पिता ने पति, सास, चाचा, देवर, जेठ, जेठानी व सांपला निवासी उक्त महिला को जिम्मेदार ठहराया। सदर पुलिस ने  मृतका के पिता के बयान दर्ज कर मामले की चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। दूसरी ओर, करीब साढ़े तीन बजे सदर पुलिस एसआई राजकुमार सिंह ने मृतका के पिता के बयान दर्ज कर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। इसके तुरंत बाद करीब चार बजे आरोपी पति सुनील व देवर सनील की अस्पताल परिसर में ही अचानक तबीयत बिगड़ गई।

दोनों का इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने तुरंत उन्हें उपचार दिया। करीब आधे घंटे बाद सनील ने दम तोड़ दिया। वहीं, परिजनों ने सनील की मौत के लिए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ सदस्यों पर उपचार में ढिलाई बरतने व मरीज की गंभीर अवस्था को नजरअंदाज करने के आरोप भी लगाए। वहीं आरोपी पति को भी उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

तबीयत बिगड़ने के दौरान मृतक ने पानी में इनो मिलाकर पीया था। इसके बाद उसे उल्टियां आनी शुरू हुई। उस गिलास में बचे पानी को भी हमने कब्जे में ले लिया है, हो सकता हैं इसमें कुछ मिलाकर मृतक सनील को पिलाया गया हो। उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती गई, बाकीपोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारी स्थिति साफ हो जाएगी।
- डॉ. सविता, चिकित्सक, सिविल अस्पताल

बार-बार कहने के बावजूद भी अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इंजेक्शन देने के बाद सुनील की संभाल ही नहीं की गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व स्टाफ सदस्यों ने काफी लापरवाही इस मामले में बरती है और इस कारण ही युवक की जान गई।
- नरेश कुमार, कन्हेटी सरपंच

मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस तहकीकात कर रही है।
- भूदेव सिंह, सिटी थाना प्रभारी

मृतका के पति के अवैध संबंधों की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति, देवर, सास व सांपला निवासी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उन पर 498ए व 304बी के तहत पर्चा दर्ज किया है।
- राजकुमार एएसआई, सदर थाना दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed