फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, lady suicide, mother suicide, crime, ludhiana, punjab

ढाई साल के बेटे की बीमारी से परेशान थी महिला, फंदा लगाया

Mon, 18 Apr 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 18 Apr 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
suicide, lady suicide, mother suicide, crime, ludhiana, punjab
खुदकुशी - फोटो : demo pics
लुधियाना के बड़ी जवद्दी इलाके में रहने वाली नीतू (32) ने बेटे की बीमारी से परेशान होकर अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके ससुराल वाले उसे बुलाने के लिए गए। अंदर शव लटकता देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस को मृतका के कब्जे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, मगर सूत्रों के अनुसार नीतू ने बेटे की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। एसीपी वेस्ट रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि नीतू का पति प्रदीप मशीन रिपेयर करने का काम करता है। नीतू का एक ढाई साल का बेटा है। जो करीब छह महीने से बीमार चल रहा है।
विज्ञापन


उसका इलाज चल रहा था, लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से नीतू परेशान रहती थी। शुक्रवार को उसका पति काम पर चला गया। काम खत्म करने के बाद नीतू अपने कमरे में गई और उसने फंदा लगा लिया। उसकी ननद उसे किसी काम से बुलाने गई तो घर में सभी को पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने नीतू को नीचे उतारा तो उसकी सांस चल रही थी। लोग तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी के अनुसार अभी तक की जांच में यहीं पता चला है कि वह बेटे की बीमारी से परेशान थी और उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed