{"_id":"586beedc4f1c1ba709159828","slug":"suicide-in-chandigarh-indira-colony-suicide-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा कॉलोनी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मोटर मार्केट में करता था काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदिरा कॉलोनी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मोटर मार्केट में करता था काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा कॉलोनी के मकान नंबर 773 में रहने वाले 23 साल के मनीष ने मंगलवार शाम के फंदा लगा कर जान दे दी। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मनीष के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आईटी पार्क थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे मनीष अपने घर के कमरे में पंखे से रस्सी लगाकर लटका हुआ था। उसके पड़ोसी पप्पू ने देखा और कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसको नीचे उतारा। वह उसको मनीमाजरा अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मनीष की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पप्पू मोटर मार्केट में काम करता था।
बहन ने ससुराल में कर ली थी आत्महत्या
मनीष के पिता सुंदर लाल की पिछले साल बीमारी से मौत हो गई थी। यहीं नहीं पिछले साल जून में मनीष की बड़ी बहन ने अपने सुसराल हरिद्धार में इसी तरह आत्महत्या करके अपनी जान दे दी थी। परिवार में अब मनीष का एक छोटा भाई और उसकी मां सरस्वती ही बचे है। आई पार्क थाना प्रभारी का कहना कि मनीष के शव को मंगलवार सेक्टर -16 स्थित शवगृह में रखवा दिया गया है। शव को बुधवार को पोस्ट मार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंपा जायेगा। मनीष के आत्महत्या करने के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है।