{"_id":"570a10884f1c1be73ec810cf","slug":"suicide-girl-suicide-student-suicide-ludhiana-girl-suicide-crime-punjab-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप किताबें नहीं दिला सके तो 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बाप किताबें नहीं दिला सके तो 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मां-बाप मजदूरी करते हैं, वे अपनी बेटी को नई किताबें नहीं दिला सकते थे। परेशान होकर छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना पंजाब के लुधियाना की है। मृतका का नाम खोखा मार्केट मोती नगर निवासी पूनम बताया जा रहा है। सुसाइड की खबर मिलते ही एएसआई कुलदीप मौके पर पहुंचे और जांच की।
मिली जानकारी के अनुसार, 9वीं में पूनम का दाखिला हुआ, लेकिन उसके पास किताबें नहीं थी। उसने अपने मां-बाप को किताबें दिलाने को कहा, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि 10 तारीख को सेलरी मिलेगी, तब दिला देंगे। हर महीने इस तरह होने से पूनम परेशान रहने लगी। बीती शाम पूनम की मां बाजार गई तो उसने किताबे लाने को फिर से कहा।
थोड़ी देर बाद जब वह लौटी तो पूनम को चुन्नी के फंदे पर गार्डर से लटके हुए पाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने पूनम को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तो पूनम की मां ने सारी कहानी सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।