फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Young Man due to Fraud of Agennt in Punjab

आस्ट्रेलिया न भेजा तो उठाया खौफनाक कदम

Wed, 26 Nov 2014 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मूलेपुर (फतेहगढ़ साहिब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मूलेपुर (फतेहगढ़ साहिब) Updated Wed, 26 Nov 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Young Man due to Fraud of Agennt in Punjab

आस्ट्रेलिया न भेजे जाने से खफा होकर एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का है।

विज्ञापन


गांव बागड़ियां में अपने ननिहाल में रह रहे एक युवक ने आस्ट्रेलिया जाने के चक्कर में लगभग 23 लाख फंस जाने से दुखी होकर फंदा लगा अपनी जान दे दी।

मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह (27) निवासी दीनोवाल जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मंगलवार को जसवीर सिंह और एजेंट प्रमोद कुमार गुप्ता पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एजेंट ने पैसे लौटाने से किया था मना

Suicide by Young Man due to Fraud of Agennt in Punjab

पुलिस के अनुसार गांव बागड़ियां के जसवीर सिंह और पटियाला के एजेंट प्रमोद कुमार गुप्ता ने मृतक बलजिंदर सिंह और उसके छोटे भाई हरदीप सिंह को 2012 में आस्ट्रेलिया भेजने की बात की थी। इससे पहले उन्हें मलेशिया भेजने का भी प्रस्ताव रखा। सौदा 15 लाख रुपये में तय हो गया।

उक्त एजेंटों ने 2013 में दोनों भाइयों को मलेशिया भेज दिया। वहां से कुछ दिनों के बाद ही वे दोनों वापस आ गए। इसके बाद दोनों एजेंटों ने भाइयों को आस्ट्रेलिया भेजने का प्रस्ताव रखा। विदेश जल्दी जाने के लिए कुछ और लड़कों को भी साथ ले जाने की बात कही। इस पर बलजिंदर ने अपने मामा के बेटे सतनाम सिंह को भी आस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार कर लिया।

एजेंटों की ओर से मांगने पर 8 लाख रुपये अलग से दे दिए। डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी तीनों भाइयों को आस्ट्रेलिया नहीं भेजा। तीनों ने कई बार एजेंट से पैसे वापस करने की बात की, लेकिन अभी तक पैसे भी नहीं लौटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम न लौटाए जाने से था परेशान

Suicide by Young Man due to Fraud of Agennt in Punjab

मामला बागड़ियां गांव के सरपंच के पास पहुंचा तो दोषी एजेंट जसवीर सिंह ने उक्त रकम को बयाज समेत वापस करने का वादा किया। काफी समय बीत जाने के बाद बीते रविवार की शाम को बलजिंदर जसवीर सिंह के घर पैसे मांगने के लिए गया।

वहां से दुखी होकर खाली हाथ लोटा बलजिंदर सिंह अपने कमरे में चला गया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

सुबह गांव के सरपंच की मौजूदगी में घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। थाना मूलेपुर चौकी के इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

मरने से पहले बनाई मोबाइल पर वीडियो क्लिप

Suicide by Young Man due to Fraud of Agennt in Punjab

थाना मूलेपुर चोकी इंचार्ज कुलजीत सिंह ने बताया कि दसवीं पास मृतक बलजिंदर सिंह ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल से एक वीडियो क्लिप बनाई।

इसमें उसने कहा कि वह आस्ट्रेलिया जाने के चक्कर में अपने 15 लाख रुपये फंस जाने से बेहद दुखी है। इसके लिए वह आत्महत्या करने जा रहा है।

उसने इसके लिए दो लोगों के नाम भी जिक्र किए हैं। इसके अलावा कमरे से एक सुसाइट नोट भी मिला है। पुलिस ने मोबाइल वीडियो की सीडी तैयार कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed