फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Young Man, Allegation of Blackmailing on Lover

सुसाइड नोट का सच, प्रेमिका बनी ब्लैकमेलर

Thu, 29 Jan 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Thu, 29 Jan 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Young Man, Allegation of Blackmailing on Lover

प्रेमिका पहले तो मर्जी से शारीरिक संबंध बनवाती रही। बाद में प्रेमी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। निराश प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। मामला, हरियाणा के अंबाला शहर का है।

विज्ञापन


मृतक युवक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट से लग रहा है कि मामला एक महिला से प्रेम प्रसंग, प्यार और धोखाधड़ी का है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर महिला और उसके परिजनों पर मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन

युवक ने सुसाइड नोट छोड़कर कर ली सुसाइड

Suicide by Young Man, Allegation of Blackmailing on Lover

सिटी बलदेव नगर के रहने वाले युवक दीपक ने सुसाइड कर ली। पुलिस ने छानबीन के दौरान युवक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट पढ़ने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए।

युवक को पुलिस सिटी सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधावर को पुलिस ने मृतक युवक को सिटी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने मृतक युवक के भाई शैंकी की शिकायत पर आरोपी महिला व अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक ने यह लिखा सुसाइड नोट में

Suicide by Young Man, Allegation of Blackmailing on Lover

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि दीपक और बलदेव नगर की ही रहने वाली एक महिला (जो तलाकशुदा है), जो अपनी मां, भाई और भाभी के साथ रहती है, के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

महिला ने कई बार उसे लालडू के एक निजी होटल में शारीरिक संबंध भी बनाए। सुसाइड नोट में बताया कि महिला उससे कुछ महीनों से लगातार ब्लैकमेल कर रही है। इतना ही नहीं इस में उसकी मां, भाई व भाभी का भी हाथ है। इसी दबाव के चलते यह महिला उससे चार लाख रुपये भी ले चुकी है।

इतना ही नहीं यह महिला प्रेम प्रसंग व निजी होटल वाली सारी बात युवक के परिजनों को बताने की भी धमकी देती रही। सुसाइड नोट के अंत में दीपक ने अपनी मौत का जिम्मेदार उक्त महिला व परिजनों को बताते हुए सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

‘सुसाइड नोट में एक महिला व उसकी मां, भाई, भाभी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामला प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी से जुड़ा दिखाई दे रहा है। इस सुसाइड नोट में यह भी बताया गया है कि यह महिला चार लाख रुपये भी ऐंठ चुकी है। फिलहाल मृतक युवक के भाई शैंकी की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी गई है।’
- गुरमेल सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी इंचार्ज बलदेव नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed